जिला के सी जी पुलिस टीम की पशु तस्कर के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही

AP न्यूज़ विश्वराज ताम्रकार जिला KCG
खैरागढ़ : जिला केसीजी पुलिस टीम द्वारा पशु तस्करी एवं पशुओं के प्रति क्रूरता करने वालों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना गातापार पुलिस ने 03 बैलों को क्रूरतापूर्वक ले जाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है।
दिनांक 18 जून 2026 को थाना गातापार में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति 03 बैलों को लाठी से मारते-पीटते, गले एवं पैरों में रस्सी बांधकर बिना चारा-पानी के महाराष्ट्र की ओर कत्लखाने ले जा रहा है।
सूचना पर पुलिस टीम द्वारा स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में मुखबिर पंचनामा तैयार कर बताए गए स्थान पर नाकाबंदी की गई। कुछ समय बाद एक व्यक्ति 03 बैलों को क्रूरतापूर्वक हांकते हुए आता दिखाई दिया। रोककर पूछताछ करने पर उसने अपना नाम रमेश कुमार गोयल पिता खोरबहरा गोयल, उम्र 52 वर्ष, निवासी ग्राम ईटार, थाना गातापार, जिला केसीजी बताया।
आरोपी से मवेशियों के खरीदी-बिक्री एवं परिवहन संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, किन्तु वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। जांच के दौरान आरोपी द्वारा बैलों को रस्सियों से बांधकर तथा कील लगे डंडे से मारते-पीटते हुए बिना चारा-पानी के ले जाना पाया गया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से निम्न सामग्री जब्त की–:
- 03 नग बैल (अनुमानित कुल कीमत ₹30,000)
- 03 नग रस्सियां
- 01 नग कील लगा डंडा (चमाट)
- 01 नग ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन (कीमत लगभग ₹5,000)
कुल जब्त संपत्ति की अनुमानित कीमत : ₹35,000
आरोपी के विरुद्ध थाना गातापार में अपराध क्रमांक 36/2026 पंजीबद्ध कर छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 की धारा 4, 6 एवं 10 तथा पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11 के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
आरोपी का विवरण-:
रमेश कुमार गोयल
पिता – खोरबहरा गोयल
उम्र – 52 वर्ष
निवासी – ग्राम ईटार, थाना गातापार, जिला केसीजी (छ.ग.)
जब्त सामग्री-:
03 नग बैल, 03 नग रस्सियां, 01 नग कील लगा डंडा तथा 01 नग ओप्पो मोबाइल फोन। कुल अनुमानित मूल्य ₹35,000।

