G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

21 जून को होगी नीट यूजी-2026 परीक्षा, प्रवेश पत्र जारी

AP न्यूज़ विश्वराज ताम्रकार जिला प्रमुख KCG

दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी परीक्षा, 1:30 बजे बंद हो जाएंगे केंद्र के प्रवेश द्वार

खैरागढ़ : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) 2026 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा 21 जून 2026 (रविवार) को आयोजित होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में सुबह 11 बजे से प्रवेश दिया जाएगा तथा दोपहर 1:30 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी।

प्रवेश पत्र में अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, जिनका पालन करना अनिवार्य होगा। एनटीए ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा समाप्त होने से पूर्व किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा कक्ष छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

परीक्षा केंद्र में केवल पारदर्शी पानी की बोतल, प्रवेश पत्र, स्व-घोषणा पत्र (अंडरटेकिंग) तथा वैध फोटोयुक्त पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी अथवा पासपोर्ट ले जाने की अनुमति होगी। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण एवं अन्य प्रतिबंधित सामग्री पूरी तरह निषिद्ध रहेगी।

एनटीए ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे परीक्षा केंद्र का स्थान पहले से सत्यापित कर लें ताकि परीक्षा दिवस पर किसी प्रकार की असुविधा न हो। विशेष परिधान या धार्मिक रीति-रिवाजों के कारण अतिरिक्त जांच की आवश्यकता होने पर अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से पहले केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है।

प्रवेश पत्र के साथ स्व-घोषणा पत्र पर निर्धारित स्थान पर पोस्टकार्ड आकार का फोटो चिपकाना तथा आवश्यक विवरण भरना अनिवार्य होगा। दिव्यांग (PwD/PwBD) अभ्यर्थियों को अपने प्रमाण-पत्र एवं आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे।

एनटीए ने बताया है कि परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, बायोमेट्रिक सत्यापन एवं अन्य सुरक्षा व्यवस्थाएं लागू रहेंगी। अनुचित साधनों (Unfair Means) का उपयोग करने वाले अभ्यर्थियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अभ्यर्थियों को परीक्षा संबंधी नवीनतम जानकारी के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट तथा अपने पंजीकृत ई-मेल और मोबाइल नंबर पर प्राप्त सूचनाओं पर नियमित रूप से ध्यान देने की सलाह दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page