G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

उत्कर्ष योजना अंतर्गत कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा 26 जुलाई को

AP न्यूज़ विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ KCG

20 जून तक आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि, पात्र विद्यार्थियों से मांगे गए आवेदन

खैरागढ़, 19 मई 2026// मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति उत्कर्ष योजना अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु आयोजित होने वाली चयन परीक्षा के संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। यह परीक्षा 26 जुलाई 2026, रविवार को दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।

कार्यालय आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा जारी निर्देशानुसार विद्यार्थी जिस जिले का मूल निवासी होगा, उसे उसी जिले में आवेदन करने की पात्रता होगी। योजना के तहत आवेदन करने वाले विद्यार्थियों के पिता अथवा पालक की वार्षिक आय 2 लाख 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। साथ ही अभ्यर्थी के पास स्थायी जाति प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।

परीक्षा में शामिल होने के लिए विद्यार्थी का कक्षा 5वीं में नियमित अध्ययनरत होना आवश्यक है तथा कक्षा 4वीं की परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक अथवा समकक्ष ग्रेड प्राप्त होना चाहिए।

विद्यार्थियों द्वारा आवेदन पत्र संबंधित शाला में जमा करने की अंतिम तिथि 20 जून 2026 निर्धारित की गई है। वहीं विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा प्राप्त आवेदनों की सूची तैयार कर सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय में जमा करने की अंतिम तिथि 30 जून 2026 तय की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page