G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

शासकीय हाई स्कूल खड़ौदा कला में निशुल्क सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत छात्राओं को किया गया साइकिल वितरण

शासकीय हाई स्कूल खड़ौदा कला में निशुल्क सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत छात्राओं को किया गया साइकिल वितरण

बोड़ला। बोड़ला ब्लॉक अंर्तगत शासकीय हाई स्कूल खड़ौदा कला में छात्राओं को निशुल्क सरस्वती साइकिल योजना के अन्तर्गत साइकिल वितरण किया गया। साइकिल मिलते ही बच्चियों के चेहर खिल उठे, छात्राओं की खुशी फूली नही समा रही थी।

सरस्वती साइकिल वितरण के पहले प्राचार्य विद्यासागर यदु ने उद्बोधन दिया और बच्चों को अच्छी पढ़ाई करने के लिए प्रेरित भी किया. साथ ही बच्चों को साइकिल नहीं होने के कारण आने वाली परेशानियों और इस योजना के लाभ के बारे में जानकारी दी।

इस योजना को छात्राओं के लिए लाभकारी बताया साथ ही दूर से आने वाले छात्राओं को सायकल से आने जाने में सुविधा होने तथा उनके समय के भी बचत होने की बात कही गई। साईकिल पाकर छात्राओं के चेहरे खिल उठे। विद्यालय के सभी शिक्षकों ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। साइकिल वितरण कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का प्राचार्य ने आभार व्यक्त किया।

उक्त साइकिल वितरण कार्यक्रम में सरपंच देवमती नन्दराम धुर्वे ,उपसरपंच राधेश्याम साहू, सदस्य जलेश साहू , शाला विकास समिति के अध्यक्ष रामकुमार साहू, व्याख्याता शीला मसिया, मोनिका वर्मा, कल्याणी ध्रुव, सी आर कुर्रे, मुकेश कुमार लांझी व विद्यार्थी गण सहित अभिभावक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page