वृद्धजनों के साथ मनाया युवा मित्र मंडल का 14वां स्थापना दिवस

कवर्धा। युवा मित्र मंडल कबीरधाम छत्तीसगढ़ ने कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर संगठन का 14वां स्थापना दिवस वृद्धजनों के साथ मनाया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारी एवं युवा साथी कवर्धा स्थित वृद्धा आश्रम पहुंचे और बुजुर्गों के साथ समय बिताकर उनका सुख-दुख साझा किया। युवाओं ने वृद्धजनों को फल वितरित किए और उनका आशीर्वाद लिया।

संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि युवा मित्र मंडल की शुरुआत 14 वर्ष पहले विकासखंड सहसपुर लोहारा के छोटे से गांव कुआंछारिया में जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित मेले में श्रद्धालुओं को पानी पिलाने से हुई थी। इसके बाद संगठन का कार्यक्षेत्र लगातार बढ़ता गया और आज छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में संगठन की गतिविधियां संचालित हो रही हैं।
संगठन सनातन संस्कृति, गौ संरक्षण, हिंदू समाज की एकजुटता और ग्राम स्तर पर सांस्कृतिक जागरूकता सहित विभिन्न उद्देश्यों को लेकर कार्य कर रहा है। इसी क्रम में इस वर्ष स्थापना दिवस को वृद्धजनों के साथ मनाने का निर्णय लिया गया।
कार्यक्रम में प्रांत उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी राहुल चौरसिया, हनुमंत दल प्रांत अध्यक्ष दुर्गेश देवांगन, जिला कार्यकारी अध्यक्ष सागर साहू, जिला उपाध्यक्ष रोहन चंद्रवंशी, मंत्री अंकुश विश्वकर्मा, नगर अध्यक्ष पुरन पाली, हनुमंत दल सह संयोजक दीपक ठाकुर, गौ प्रमुख पुष्कर शुक्ला, मातृ शक्ति से शीतल सोनी व जय श्री सोनी सहित ओंकार पटेल, चंद्रू चेलक, शुभम तिवारी, तरु शर्मा, अमन, देवेंद्र डग्गर, सूरज सौरा सहित बड़ी संख्या में युवा साथी मौजूद रहे।

