G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर

सेवा सेतु पोर्टल से एक सप्ताह में मिला निवास प्रमाण पत्र, घर बैठे मिली शासकीय सेवा

रायपुर, 4 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार की डिजिटल पहल ‘सेवा सेतु पोर्टल’ आम नागरिकों के लिए समयबद्ध और पारदर्शी शासकीय सेवाओं का प्रभावी माध्यम बनकर उभरी है। इस पोर्टल के जरिए लोग विभिन्न प्रमाण-पत्रों और अन्य सरकारी सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन कर निर्धारित समय-सीमा में लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

कोरबा जिले की पोड़ी उपरोड़ा तहसील के ग्राम सुतर्रा निवासी निधि सेन इस व्यवस्था की सफलता का उदाहरण हैं। उन्होंने निवास प्रमाण पत्र के लिए ग्राम सुतर्रा स्थित लोक सेवा केंद्र के माध्यम से सेवा सेतु पोर्टल पर आवेदन किया। आवश्यक दस्तावेजों और पटवारी प्रतिवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें सिर्फ एक सप्ताह में निवास प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया।

निधि सेन ने बताया कि आवेदन से लेकर प्रमाण पत्र मिलने तक पूरी प्रक्रिया सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक रही। उन्हें किसी भी सरकारी कार्यालय के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़े, जिससे समय और धन दोनों की बचत हुई।

उन्होंने कहा कि सेवा सेतु पोर्टल ने सरकारी सेवाओं तक आम नागरिकों की पहुंच को आसान बनाया है और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए यह व्यवस्था विशेष रूप से लाभकारी साबित हो रही है। अब लोग बिना अनावश्यक परेशानी के समय पर आवश्यक शासकीय सेवाओं का लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

राज्य सरकार का उद्देश्य डिजिटल गवर्नेंस को मजबूत बनाते हुए प्रशासन को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और नागरिक-केंद्रित बनाना है। सेवा सेतु पोर्टल इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसने शासन और आम नागरिकों के बीच की दूरी कम करते हुए शासकीय सेवाओं को अधिक सरल, त्वरित और भरोसेमंद बनाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page