G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

खैरागढ़ में कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण, छात्रों को दिया गया मार्गदर्शन

AP न्यूज़ विश्वराज ताम्रकार खैरागढ़ :  जिला कौशल विकास प्राधिकरण, जिला–के.सी.जी. द्वारा संचालित प्रशिक्षण गतिविधियों के अंतर्गत आज VTP ‘युवा कॉलेज ऑफ आईटी एंड युवा एजुकेशन, खैरागढ़’ में संचालित ‘इलेक्ट्रीशियन डोमेस्टिक सॉल्यूशन’ कोर्स का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण दल में मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) जिला पंचायत प्रेम कुमार पटेल, संयुक्त कलेक्टर सुमन राज एवं उप संचालक (पंचायत) गीत कुमार सिन्हा सहित सहायक संचालक कौशल विकास उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षण की गुणवत्ता, उपस्थिति, प्रायोगिक कार्यों तथा उपलब्ध संसाधनों का अवलोकन किया गया। इस अवसर पर CEO  प्रेम कुमार पटेल द्वारा विद्यार्थियों को स्टार्टअप कल्चर एवं इलेक्ट्रॉनिक बिजनेस वर्क कल्चर के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।
संयुक्त कलेक्टर  सुमन राज ने विशेष रूप से छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि कौशल आधारित शिक्षा उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करती है। वहीं, उप संचालक (पंचायत)  गीत कुमार सिन्हा एवं सहायक संचालक कौशल विकास द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रमों के महत्व एवं इससे मिलने वाले लाभों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षुओं ने भी अपने अनुभव साझा किए और प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान को उपयोगी बताया। निरीक्षण दल ने प्रशिक्षण केंद्र के संचालन पर संतोष व्यक्त करते हुए इसे और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page