G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा, 24 अप्रैल तक दावा-आपत्ति आमंत्रित

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

खैरागढ़ : जिला निर्वाचन कार्यालय, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई के कक्ष क्रमांक 13 में आज त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव 2026 के अंतर्गत फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के तैयारी एवं पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रेक्षक प्रेम प्रकाश शर्मा द्वारा जिले में संचालित निर्वाचन प्रक्रिया की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान निर्वाचक नामावली में दावा एवं आपत्तियों की प्राप्ति तथा उनके समयबद्ध निपटारे पर विशेष जोर दिया गया। प्रेक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

उल्लेखनीय है कि जिले के 04 ग्राम पंचायतों में पंच पद रिक्त होने के कारण उपनिर्वाचन प्रस्तावित है। इनमें जनपद पंचायत खैरागढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत अमलीडीहकला (वार्ड क्रमांक 17), दिलीपपुर (वार्ड क्रमांक 10), टेकापार (वार्ड क्रमांक 03) तथा जनपद छुईखदान अंतर्गत ग्राम पंचायत पैलीमेटा (वार्ड क्रमांक 11) शामिल हैं।

निर्वाचक नामावली में संशोधन हेतु दावा-आपत्ति प्रारूप क-1 में प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 24 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है, जबकि 23 अप्रैल 2026 तक प्राप्त सभी दावा-आपत्तियों का अंतिम निपटारा किया जाएगा।

बैठक में अनुविभागीय अधिकारी (रा.) खैरागढ़ टंकेश्वर प्रसाद साहू, गण्डई-छुईखदान के संबंधित अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं प्रभारी तहसीलदार पूजा पींचा (डिप्टी कलेक्टर), तहसीलदार गण्डई, जनपद पंचायत खैरागढ़ के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी सतीश देशलहरा, मास्टर ट्रेनर्स तथा निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्य में संलग्न कर्मचारी उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page