G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

यातायात पुलिस की पहल से यात्री प्रतीक्षालय के सामने अतिक्रमण हटाकर सुधारी गई यातायात व्यवस्था

कवर्धा। कबीरधाम पुलिस द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम एवं व्यवस्थित बनाने हेतु लगातार सक्रिय पहल की जा रही है। पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह (आईपीएस) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र बघेल के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस द्वारा शहर के प्रमुख स्थानों का सतत निरीक्षण किया जा रहा है।

इसी क्रम में यातायात पुलिस द्वारा निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कवर्धा शहर के यात्री प्रतीक्षालय के सामने अवैध ठेले-टपरी संचालकों द्वारा अतिक्रमण किए जाने से यातायात बाधित हो रहा था तथा यात्रियों को प्रतीक्षालय के उपयोग में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

उक्त समस्या को गंभीरता से लेते हुए यातायात पुलिस द्वारा पहल करते हुए नगर पालिका प्रशासन को इस संबंध में अवगत कराया गया। यातायात पुलिस के समन्वय एवं पहल के फलस्वरूप नगर पालिका के सहयोग से संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए यात्री प्रतीक्षालय के सामने से अतिक्रमण हटाया गया। कार्यवाही के दौरान कबीरधाम पुलिस द्वारा आवश्यक पुलिस बल उपलब्ध कराते हुए व्यवस्था को नियंत्रित रखा गया।

इस प्रभावी कार्यवाही के पश्चात अब यातायात व्यवस्था सुचारू एवं व्यवस्थित हो गई है तथा यात्रियों को प्रतीक्षालय का उपयोग करने में पर्याप्त सुविधा मिल रही है।

यातायात पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि शहर में यातायात व्यवस्था को बाधित करने वाले अतिक्रमण के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार निरंतर कार्यवाही जारी रहेगी। सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

कबीरधाम पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें एवं सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण न करें। दुकानदार एवं ठेला संचालक निर्धारित स्थानों पर ही अपना व्यवसाय संचालित करें, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

कबीरधाम पुलिस द्वारा आमजन से सहयोग की अपेक्षा की गई है, ताकि सामूहिक प्रयासों से शहर को स्वच्छ, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page