G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

15 नवम्बर को होने वाले एकता मार्च से पूर्व अटल गार्डन से धनेली तक चला स्वच्छता अभियान

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

खैरागढ़, 13 नवम्बर 2025। आगामी 15 नवम्बर 2025 को आयोजित होने वाले एकता मार्च के पूर्व जिला प्रशासन खैरागढ़-छुईखदान-गंडई एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग, माई भारत सरकार के संयुक्त तत्वाधान में आज स्वच्छता अभियान चलाया गया।

कलेक्टर  इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के निर्देशन में यह अभियान अटल गार्डन से धनेली तक एकता मार्च के निर्धारित मार्ग पर संचालित हुआ। इस दौरान जिला प्रशासन, नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी, स्वयंसेवी संगठन, स्थानीय नागरिक एवं स्कूली बच्चों ने मिलकर मार्ग की साफ-सफाई की। सड़क किनारे पड़े कूड़े-कचरे को हटाया गया तथा झाड़ू लगाकर पूरे रास्ते को स्वच्छ बनाया गया।

अभियान के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता और सामुदायिक भागीदारी के महत्व के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।

जिला पंचायत सीईओ  प्रेम कुमार पटेल ने बताया कि यह अभियान आगामी एकता मार्च को स्वच्छ, सुंदर और प्रेरणादायी वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से चलाया गया है।

अभियान में सेवाभावी पार्षद  रूपेंद्र रजक, सांसद प्रतिनिधि  भगवात शरण सिंह, स्वयंसेवीगण  अनुराग शांति तुरे,  सूरज देवांगन,  उत्तम कुमार बागड़े,  किशोर शर्मा,  संदीप सिरमौर,  समसूल होदा खान,  जहीन खान,  अमीन मेमन,  रूपेश देवांगन, उमेंद पटेल, श्रीमती वंदना टांडेकर, श्रीमती नीलम राजपूत,  नितेश जैन,  मंगल सारथी,  गौतम सोनी,  गोविंद पटेल,  संतोष तोड़े सहित बड़ी संख्या में नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी एवं नागरिक उपस्थित रहे।

नगर पालिका के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  कोमल ठाकुर, उप अभियंता  शाहबाज खान, श्रीमती दीपाली तंबोली मिश्रा, गगन शर्मा, योगेंद्र टांडेकर, पंचलाल डग्गर, अमन कुमार, टोडर सिंह, अंकुर सिंह, कृष्णा यादव, खेमराज आदि की उल्लेखनीय भूमिका रही।

इस अभियान में विवेकानंद पब्लिक स्कूल, वेसलियन इंग्लिश मीडियम स्कूल, सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कन्या शाला, बख्शी स्कूल, माइल स्टोन पब्लिक स्कूल एवं शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल अमलीपारा के छात्र-छात्राओं ने भी सक्रिय भागीदारी की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page