G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर

कवर्धा :- लोक निर्माण विभाग कवर्धा में दो उप अभियंता जिनका स्थानांतरण होने के बाद भी मंत्रालय के आदेश का पालन नहीं संरक्षण किसका । अंकित तिवारी

कवर्धा :- लोक निर्माण विभाग कवर्धा में दो उप अभियंता जिनका स्थानांतरण होने के बाद भी मंत्रालय के आदेश का पालन नहीं संरक्षण किसका । अंकित तिवारी

लोक निर्माण विभाग उप संभाग कवर्धा में पदस्थ 02 सब इंजीनियर श्रीमती दुर्गा राय एवं V. K. अखंड का स्थानांतरण छत्तीसगढ़ शासन लोक निर्माण विभाग मंत्रालय महानदी भवन नया रायपुर के आदेश क्रमांक एफ 1- 15 /2017 /19 स्थानांतरण 2/ नया रायपुर दिनांक 14/ 8/ 2017 को लोक निर्माण विभाग संभाग कवर्धा से लोक निर्माण संभाग पेंड्रा कर दिया गया है । यह की इन दोनों उप अभियंताओं के द्वारा छत्तीसगढ़ शासन नेलोक निर्माण विभाग मंत्रालय के आदेश को विगत 7 वर्षों से खुली चुनौती देते हुए आज दिनांक तक अपने मूल स्थानांतरित जगह पर नहीं गए हैं एवं विगत 12 एवं 16 वर्षों से एक ही स्थान पर उप अभियंता के पद पर कार्य करते हुए भारी भरकम भ्रष्टाचार करते हुए अपने पद का उपयोग कर रहे हैं यह है की सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के अंतर्गत प्राप्त जानकारी के अनुसार इन दोनों उप अभियंताओं का स्थानांतरण वर्ष 2017 में हो जाने के बाद भी बिना किसी शासकीय आदेश की अवैधानिक रूप से उसी स्थान पर बने रहना एवं शासन प्रशासन के आदेश के खुली चुनौती दिया जाना निश्चित रूप से भारी भरकम भ्रष्टाचार किए जाने का संदेह दर्शाता है। चुकी नियमानुसार इनका स्थानांतरण अन्यंत्र स्थान पर हो चुका है। किंतु आज पर्यंत तक दोनों बलपूर्वक अपने जगह पर बने हुए हैं यह की इन सभी बातों का शिकायत पीडब्ल्यूडी विभाग संभाग कवर्धा पर कार्यपालन अभियंता से किया गया था लेकिन आज पर्यंत तक किसी भी प्रकार की उचित कार्यवाही नहीं किया गया है। कार्यवाही नही होने पर अंकित तिवारी पंडरिया निवासी बैरागपारा ने 27.06.2024 को जिला कलेक्टर के पास ज्ञापन आवेदन दिया। ताकि उचित कार्यवाही हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page