G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर

महिला स्व-सहायता समूहों के ‘विष्णु भोग’ चावल की खुशबू पहुंची पुलिस मुख्यालय तक


डीजीपी अरुण देव गौतम ने की महिला समूहों के प्रयासों की सराहना, कहा— स्थानीय उत्पाद बनेंगे प्रदेश की नई पहचान

रायपुर/गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के प्रवास पर पहुंचे पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम का स्वागत जिले की विशिष्ट पहचान ‘विष्णु भोग’ चावल से किया गया। कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन ने उन्हें महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार ‘विष्णु भोग’ चावल का पैकेट भेंट कर सम्मानित किया।

कलेक्टर ने बताया कि ‘विष्णु भोग’ चावल का उत्पादन जिले में बिहान योजना के तहत महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा किया जा रहा है। यह पहल ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ स्थानीय कृषि उत्पादों को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। समूहों की सक्रिय भागीदारी से महिलाओं की आय में वृद्धि हो रही है और ग्रामीण आजीविका को मजबूती मिल रही है।

पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने महिला स्व-सहायता समूहों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ‘विष्णु भोग’ चावल केवल एक कृषि उत्पाद नहीं, बल्कि महिलाओं की मेहनत, आत्मनिर्भरता और ग्रामीण सशक्तिकरण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिलने से जिले की विशिष्ट पहचान राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित होगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई मजबूती मिलेगी।

उन्होंने विश्वास जताया कि गुणवत्ता और परंपरा के साथ तैयार किए जा रहे ऐसे उत्पाद भविष्य में प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश में अपनी अलग पहचान बनाएंगे। स्थानीय उत्पादों को बेहतर बाजार मिलने से किसानों और महिला स्व-सहायता समूहों को भी सीधा लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकेश रावटे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page