G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

सफलता की कहानी- पीएम किसान सम्मान निधि योजना से खेती को मिली नई दिशा, किसान लखेश्वर देसलहरा बने आत्मनिर्भर

AP न्यूज़ विश्वराज ताम्रकार जिला प्रतिनिधि KCG

खैरागढ़ : विकासखंड खैरागढ़ के ग्राम मंडला निवासी किसान लखेश्वर देसलहरा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से लाभान्वित होकर अपनी कृषि गतिविधियों को और बेहतर ढंग से संचालित कर रहे हैं। उन्हें योजना की सभी किस्तों के साथ हाल ही में जारी 23वीं किस्त की राशि भी प्राप्त हुई है, जिसका उपयोग उन्होंने खेती-किसानी के कार्यों में किया।

श्री देसलहरा ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत प्राप्त होने वाली आर्थिक सहायता उनके लिए खेती के समय काफी उपयोगी साबित होती है। योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग वे बीज, खाद, कीटनाशक तथा अन्य कृषि आदानों की खरीद में करते हैं, जिससे खेती की लागत कम करने और समय पर कृषि कार्य संपादित करने में सहायता मिलती है।

उन्होंने कहा कि पहले कृषि कार्यों के लिए आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था करने में कई बार कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब योजना से मिलने वाली नियमित सहायता के कारण खेती की तैयारियां समय पर हो जाती हैं। इससे फसल उत्पादन में भी सकारात्मक प्रभाव पड़ा है और आर्थिक स्थिति में सुधार आया है।

किसान लखेश्वर देसलहरा ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना छोटे और मध्यम किसानों के लिए संबल का कार्य कर रही है। योजना से प्राप्त राशि किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ कृषि उत्पादन बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page