जिला केसीजी पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई से टुल्लु पम्प चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

AP न्यूज़ विश्वराज ताम्रकार जिला प्रतिनिधि KCG
खैरागढ़ : घटना का विवरण इसप्रकार है कि ग्राम उदयपुर निवासी अंजु यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 21-22 जून 2026 की रात्रि अज्ञात चोर उसके घर की दीवार फांदकर आंगन में लगे टुल्लु पम्प को चोरी कर ले गए। रिपोर्ट पर थाना छुईखदान में अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
मामले की गंभीरता से जांच करते हुए संदेहियों की पतासाजी की। पूछताछ में आरोपीगण (1) गोपाल धुर्वे पिता विष्णु धुर्वे उम्र 40 साल साकिन उदयपुर थाना छुईखदान, (2) शेख अफताब पिता शेख शुबरात उम्र 21 साल साकिन उदयपुर थाना छुईखदान जिला केसीजी ,ने चोरी की घटना करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया टुल्लु पम्प तथा पाइप एवं वायर काटने में प्रयुक्त चाकू बरामद किया।
पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर उपजेल सलोनी भेज दिया गया।


