G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

कलेक्टर का सख्त रुख: छुईखदान में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी के साथ समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के कड़े निर्देश

AP न्यूज़ विश्वराज ताम्रकार KCG

खैरागढ़ 18 जून 2026// कलेक्टर  इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने आज विकासखंड छुईखदान के ग्राम पंचायत बीरूटोला एवं ग्राम पंचायत कुम्हरवाड़ा का औचक दौरा कर शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जमीनी हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आवास निर्माण कार्यो में किसी भी प्रकार की लापरवाही या विलंब को बर्दाश्त न करने की स्पष्ट चेतावनी दी।

बीरूटोला: विशेष परियोजना के आवासों की गुणवत्ता परखी
ग्राम पंचायत बीरूटोला में विशेष परियोजना अंतर्गत निर्मित आवासो का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने निर्माण की गुणवत्ता की गहन समीक्षा की। उन्होंने हितग्राहियों से सीधे संवाद कर जानकारी लिया एवं अधिकारियों को निर्देशित किया कि आवास निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता न हो।

कुम्हरवाड़ा: धीमी गति पर भड़के कलेक्टर, सचिव-रोजगार सहायक को लगाई फटकार
पीएम आवास और मनरेगा के तहत बने स्टैगर्ड कन्टूर ट्रेंच का निरीक्षण किया। आवास निर्माण की धीमी गति देखकर उन्होंने सचिव और रोजगार सहायक को मौके पर ही फटकार लगाई। सख्त लहजे में कहा कि सभी अधूरे काम तय समय-सीमा में पूरे हों, नहीं तो जिम्मेदारी तय कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के पश्चात कलेक्टर महोदय ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों, तकनीकी अमले, सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायक को कड़े निर्देश दिए। साथ ही पीएम आवास एवं मनरेगा के तहत मजदूरी भुगतान में पूर्ण पारदर्शिता रखी जाए। कलेक्टर ने दो टूक कहा कि शासकीय योजनाएं जनता के कल्याण के लिए हैं। इनके क्रियान्वयन में कोताही या उदासीनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

साप्ताहिक समीक्षा: हर शुक्रवार को कलेक्टर स्वयं आवास निर्माण कार्यो की प्रगति के सम्बंध दोनों ब्लॉक के अधिकारियों की विस्तृत समीक्षा कर रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page