G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

मसूरी प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए सामाजिक कार्यकर्ता विप्लव साहू

AP न्यूज़ विश्वराज ताम्रकार


खैरागढ़/मसूरी। उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मसूरी में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व जिला पंचायत सभापति राजनांदगांव विप्लव साहू ने सक्रिय सहभागिता निभाई। शिविर में प्रदेश संयोजक एडवोकेट झालेन्द्र कुमार महिलांगे, जिला संयोजक रामकुमार जांगड़े, जी.डी. बंजारे, विक्रम यदु, कौशल कोसरे, बीरसिंह वर्मा, नरेंद्र कुमार, उदय कुमार सहित विभिन्न जिलों से आए अधिवक्ताओं ने भाग लिया।
डॉ. अम्बेडकर राष्ट्रीय अधिवक्ता संघ द्वारा आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में इलाहाबाद के वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट बी.एम. सिंह ने संगठन निर्माण, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक दायित्व एवं संविधानिक मूल्यों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। प्रशिक्षण के दौरान नैतिकता, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सामाजिक जागरूकता तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।
प्रतिभागियों ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के संदेश “शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो” को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज में शिक्षा और जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि एक सशक्त और न्यायपूर्ण समाज के निर्माण के लिए सही शिक्षा और संगठन की भावना अत्यंत आवश्यक है।
प्रशिक्षण के साथ प्रतिभागियों ने मसूरी की प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों का भी अवलोकन किया। दल ने लैंडोर, ऐतिहासिक मॉल रोड, मसूरी झील, विभिन्न जलप्रपातों, बौद्ध मंदिर तथा धनौल्टी स्थित इको पार्क का भ्रमण किया। हिमालय की मनोरम पर्वत श्रृंखलाओं, हरियाली और शांत वातावरण ने सभी प्रतिभागियों को आकर्षित किया। इस दौरान उत्तराखंड की पारंपरिक पहाड़ी थाली और राज्य पुष्प बुरांश से बनी चाय का स्वाद भी लिया गया।
प्रतिभागियों ने बताया कि मसूरी का बदलता मौसम, जहां एक ही दिन में धूप, ठंडी हवाएं, घने बादल और बारिश का अद्भुत संगम देखने को मिला, शिविर की यादों को और भी विशेष बना गया। उनके अनुसार यह तीन दिवसीय प्रशिक्षण ज्ञानवर्धन, संगठनात्मक विकास, सामाजिक प्रेरणा और पर्यटन का एक प्रेरणादायी एवं अविस्मरणीय अनुभव रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page