G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

सरदार वल्लभ भाई पटेल के 150 वी जयंती वर्ष के अवसर पर नए आपराधिक कानून/न्याय संहिता की थीम पर थाना दिवस कार्यक्रम का किया गया आयोजन

AP न्यूज़ विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ KCG

खैरागढ़ : जिला पुलिस टीम केसीजी द्वारा जिले के समस्त थाना एवं चौकियों में थाना दिवस कार्यक्रम आयोजित करने संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में आज दिनांक 18.06.2026 को जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में थाना दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया | जिला केसीजी के पुलिस अधीक्षक लक्ष्य शर्मा की गरिमामय उपस्थिति में छुईखदान में थाना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जनप्रतिनिधियों एवं आमजन को थानों में आमंत्रित कर उनकी समस्याओं, शिकायतों एवं सुझावों पर खुली चर्चा हेतु प्रोत्साहित किया गया। इसी तारतम्य में नवीन कानून संहिता की विस्तृत चर्चा करते हुए नवीन कानून की महत्ता पर विशेष बल दिया गया ,साथ ही यह बताया गया कि नवीन कानून लागू हो जाने के बाद आम नागरिकों में कानून के प्रति और अधिक विश्वास और कम समय में निराकरण जैसे अच्छे कदम को सराहा जा रहा है थाना दिवस कार्यक्रम के अवसर पर जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को अलग-अलग थानों में उपस्थित होकर समस्याओं के निराकरण की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश कुमार गौतम द्वारा थाना साल्हेवारा एवं बकरकट्टा में, मुख्यालय उप पुलिस अधीक्षक रमेश चंद्रा द्वारा थाना गातापार , ठेलकाडीह एवं ओपी जालबांधा में, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खैरागढ़ श्रीमती आशारानी द्वारा थाना गंडई में, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गंडई मानकराम कश्यप द्वारा थाना मोहगांव में उपस्थित होकर आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया गया। साथ ही कार्यक्रम के दौरान साइबर फ्रॉड, नवीन आपराधिक कानून, महिला एवं बाल सुरक्षा, यातायात नियमों के पालन तथा साइबर अपराधों से बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। साथ ही सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत ग्रामों एवं वार्डों में साइबर जागरूकता एवं यातायात जागरूकता अभियान चलाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। आवारा मवेशियों के कारण हो रही सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु पुलिस स्टाफ के साथ-साथ आम नागरिकों को भी मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर रखने की समझाइश दी गई। आमजन को यह भी बताया गया कि साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 अथवा cybercrime.gov.in पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। इसके अतिरिक्त संदिग्ध कॉल एवं साइबर ठगी के प्रयासों की जानकारी “चक्षु” पोर्टल पर दर्ज कराने हेतु भी जागरूक किया गया। किसी भी प्रकार की आपातकालीन सहायता हेतु डायल 112 सेवा के माध्यम से त्वरित मदद उपलब्ध कराए जाने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में थाना क्षेत्र के आमजन, बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, पत्रकार संघ, ग्राम प्रमुखों, कोटवारों सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। उपस्थित नागरिकों द्वारा शराब बिक्री, सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन, गांजा एवं नशीले पदार्थों के सेवन, शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों पर कार्यवाही, साइबर अपराध, नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन, शैक्षणिक संस्थानों के बाहर धूम्रपान तथा मवेशियों के कारण उत्पन्न अव्यवस्था एवं सड़क दुर्घटनाओं जैसी समस्याओं से संबंधित शिकायतें एवं सुझाव प्रस्तुत किए गए। प्राप्त शिकायतों एवं सुझावों पर संबंधित थाना प्रभारियों को त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही साइबर अपराधों एवं महिला एवं बच्चों से संबंधित मामलों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने हेतु उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। *थाना दिवस कार्यक्रम के माध्यम से वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि जिले में शराबखोरी, नशाखोरी एवं किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। थाना दिवस का उद्देश्य पुलिस एवं आमजन के मध्य समन्वय, विश्वास एवं संवाद को सुदृढ़ बनाना, उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण करना तथा जागरूकता बढ़ाना है। यह कार्यक्रम सामान्यतः प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय गुरुवार को जिले के समस्त थानों एवं चौकियों में आयोजित किया जाएगा। जिला केसीजी पुलिस की इस पहल की आमजन द्वारा सराहना की जा रही है।*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page