G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
INDIAUttar Pradeshखास-खबर

पांचवें बड़े मंगलवार पर दिव्य पीताम्बरा फाउंडेशन एवं रुद्रांश वेलफेयर फाउंडेशन की अनूठी सेवा, विशाल भंडारा, निःशुल्क चिकित्सा एवं फिजियोथैरेपी शिविर से सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

गोरखपुर। पांचवें बड़े मंगलवार के पावन एवं पुण्य अवसर पर जनसेवा, धर्मार्थ कार्य एवं सामाजिक सरोकारों का अद्भुत संगम देखने को मिला। दिव्य पीताम्बरा फाउंडेशन, गोरखपुर एवं रुद्रांश वेलफेयर फाउंडेशन के संयुक्त प्रयासों से धार्मिक एवं सामाजिक सेवा के विविध कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। एक ओर जहां विशाल भंडारा, हवन-पूजन एवं हनुमान जी की विशेष आराधना का आयोजन हुआ, वहीं दूसरी ओर निःशुल्क चिकित्सा, फिजियोथैरेपी एवं स्वास्थ्य जांच शिविर के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।

दिव्य पीताम्बरा फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों, श्रद्धालुओं एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। आयोजन के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श प्रदान किया गया तथा जरूरतमंद मरीजों को दवाइयों का भी निःशुल्क वितरण किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं स्थानीय नागरिकों ने स्वास्थ्य संबंधी सलाह प्राप्त कर लाभ उठाया।

इसके उपरांत आयोजित विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन स्थल पर भक्ति, श्रद्धा एवं सेवा का वातावरण बना रहा। इस अवसर पर हवन-पूजन, आरती तथा भगवान हनुमान जी की विशेष पूजा-अर्चना संपन्न हुई। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह एवं आस्था के साथ धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

दिव्य पीताम्बरा फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका सिंह ने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा, सहयोग एवं संस्कार की भावना पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों के माध्यम से संस्था लगातार जनहित में कार्य कर रही है।

कार्यक्रम के सफल संचालन एवं व्यवस्थाओं में अर्पिता राव, ओम प्रकाश तिवारी, सुनिधि सिंह, दुर्गेश मिश्रा एवं राहुल सिंह सहित फाउंडेशन के अनेक सदस्यों एवं स्वयंसेवकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी ने श्रद्धालुओं एवं आगंतुकों की सेवा में बढ़-चढ़कर सहयोग प्रदान किया।

इसी क्रम में रुद्रांश वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में सिक्टौर स्थित मां बगलामुखी मंदिर परिसर में निःशुल्क फिजियोथैरेपी एवं पैथोलॉजिकल जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य बुजुर्गों, महिलाओं एवं शारीरिक दर्द से पीड़ित लोगों को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना था। शिविर में लगभग 32 मरीजों का निःशुल्क फिजियोथैरेपी उपचार किया गया।

मरीजों को कमर दर्द, गर्दन दर्द, घुटनों की समस्या, जोड़ों के दर्द तथा अन्य शारीरिक परेशानियों के लिए विशेषज्ञ परामर्श एवं उपचार प्रदान किया गया। साथ ही लोगों के ब्लड सैंपल लेकर आवश्यक पैथोलॉजिकल जांच भी की गई। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने उपस्थित लोगों को नियमित व्यायाम, संतुलित आहार एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर रुद्रांश वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. त्रयंबक पाण्डेय, सचिव एवं मेडिकल माइक्रोबायोलॉजिस्ट श्रीमती अंजली पाण्डेय, फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. सुमांशु गुप्ता तथा नीतीश त्रिपाठी ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। उन्होंने कहा कि संस्था भविष्य में भी ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कर जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने का कार्य जारी रखेगी।

स्थानीय लोगों एवं श्रद्धालुओं ने दोनों संस्थाओं की इस सेवा भावना की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सेवा, सहयोग, धार्मिक आस्था एवं सामाजिक सद्भाव को मजबूत करते हैं। धार्मिक अनुष्ठानों, स्वास्थ्य सेवाओं एवं विशाल भंडारे के सफल आयोजन ने क्षेत्र में जनकल्याण और मानव सेवा का एक प्रेरणादायी संदेश दिया।

आरती, पूजन एवं श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन अत्यंत श्रद्धापूर्वक, भव्य एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page