G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

अटल पंचायत डिजिटल सुविधा केंद्र भवनों की समीक्षा बैठक सम्पन्न, निष्क्रिय केंद्र तत्काल सक्रिय करने के निर्देश

AP न्यूज़ विश्वराज ताम्रकार KCG

खैरागढ़ : छत्तीसगढ़ शासन की महत्वपूर्ण योजना “अटल पंचायत डिजिटल सुविधा केंद्र” के संचालन एवं भवन निर्माण कार्य की प्रकृति की समीक्षा बैठक जिला पंचायत खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के सभा कक्ष मैकाल सदन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रेम कुमार पटेल ने की।

सीईओ ने दिए सख्त निर्देश
समीक्षा के दौरान श्री पटेल ने उपस्थित सरपंचों एवं सचिवों को निर्देशित किया कि जिन ग्राम पंचायतों में अटल पंचायत डिजिटल सुविधा केंद्र भवन स्वीकृत हैं, वहां निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाए। जो भवन निर्माण प्रारंभ हो चुके हैं उन्हें समय-सीमा में पूर्ण कराया जाए। साथ ही जो अटल पंचायत डिजिटल सुविधा केंद्र निष्क्रिय पड़े हैं, उन्हें VLE से समन्वय कर तत्काल सक्रिय किया जाए। संबंधित ग्राम पंचायत सचिवों को VLE से समन्वय कर केंद्र शीघ्र चालू करने के लिए निर्देशित किया गया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशानुरूप प्रत्येक ग्राम पंचायत को डिजिटल रूप से सशक्त करना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अटल पंचायत डिजिटल सुविधा केंद्र ग्रामीणों को सरकारी सेवाएं घर बैठे उपलब्ध कराने का प्रमुख माध्यम है। अत: लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में ये अधिकारी रहे उपस्थित
समीक्षा बैठक में उप संचालक पंचायत गीत कुमार सिन्हा, जिला अंकेक्षक मोहित राम ध्रुव और डीपीएम आरजीएसए मनोज कुमार साहू उपस्थित रहे। बैठक में जिन ग्राम पंचायतों में अटल पंचायत डिजिटल सुविधा केंद्र भवन स्वीकृत है, वहां के सरपंच और सचिव उपस्थित रहे। वहीं जिन ग्राम पंचायतों के अटल पंचायत डिजिटल सुविधा केंद्र निष्क्रिय हैं, वहां के सचिवगण उपस्थित थे।

कार्यालय आदेश के अनुसार हुई बैठक
बैठक जिला पंचायत कार्यालय के पत्र क्रमांक 672/उप पं./अटल पं./2026-27 दिनांक 09/06/2026 के अनुसार आयोजित की गई थी। पत्र में स्पष्ट किया गया था कि बैठक में सरपंच एवं सचिव दोनों का उपस्थित होना अनिवार्य है। निर्माण कार्य अप्रारंभ होने पर ग्राम सभा प्रस्ताव भी साथ लाना था। निष्क्रिय केंद्र वाले माह मई 2026 के VLE से संबंधित सचिवों को भी उपस्थित रहने निर्देश दिए गए थे।

सरपंच-सचिवों ने जताई प्रतिबद्धता
बैठक में उपस्थित सरपंचों एवं सचिवों ने भवन निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने एवं निष्क्रिय केंद्रों को चालू करने की प्रतिबद्धता जताई। अधिकारियों ने कहा कि आगामी दिनों में भौतिक सत्यापन कर प्रगति की समीक्षा की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page