G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर

छत्तीसगढ़ में NEET-UG काउंसिलिंग शुरू: MBBS-BDS में दाखिले के लिए 9 अगस्त से आवेदन, 16 तक मौका

पहले चरण की काउंसिलिंग; UR/OBC के लिए ₹1,000, SC/ST के लिए ₹500 और NRI अभ्यर्थियों को देना होगा ₹10 हजार शुल्क

रायपुर। छत्तीसगढ़ के शासकीय और निजी मेडिकल एवं डेंटल कॉलेजों में MBBS और BDS में प्रवेश के लिए NEET-UG 2026 प्रथम चरण की काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। चिकित्सा शिक्षा संचालनालय ने ऑनलाइन आवेदन के लिए तारीखें जारी कर दी हैं।

अभ्यर्थी 9 अगस्त 2026 सुबह 11 बजे से 16 अगस्त रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। वहीं कॉलेज और पाठ्यक्रम की पसंद भरने यानी च्वाइस फिलिंग एवं लॉकिंग की प्रक्रिया 9 अगस्त सुबह 11 बजे से शुरू होकर 17 अगस्त रात 11:59 बजे तक चलेगी।

आवेदन से पहले नियम पढ़ना जरूरी

चिकित्सा शिक्षा विभाग ने अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले छत्तीसगढ़ चिकित्सा, दंत चिकित्सा एवं भौतिक चिकित्सा (फिजियोथेरेपी) स्नातक प्रवेश नियम, 2025 को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी है। खासकर आरक्षण, काउंसिलिंग प्रक्रिया और बॉण्ड से जुड़े प्रावधानों को समझना जरूरी होगा।

किस वर्ग के लिए कितना शुल्क?

  • UR/OBC: ₹1,000
  • SC/ST: ₹500
  • NRI: ₹10,000

आवेदन शुल्क नॉन-रिफंडेबल होगा। पंजीयन राशि/सुरक्षा निधि से संबंधित जानकारी काउंसिलिंग की आधिकारिक सूचना में दी गई तालिका में उपलब्ध है।

वेबसाइट पर मिलेगी पूरी जानकारी

अभ्यर्थी नियमावली, आवेदन प्रक्रिया और काउंसिलिंग से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट cgdme.in तथा ऑनलाइन काउंसिलिंग पोर्टल का अवलोकन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तारीखें प्रक्रिया तारीख एवं समय ऑनलाइन आवेदन शुरू 9 अगस्त, सुबह 11 बजे आवेदन की अंतिम तिथि 16 अगस्त, रात 11:59 बजे च्वाइस फिलिंग शुरू 9 अगस्त, सुबह 11 बजे च्वाइस लॉकिंग की अंतिम तिथि 17 अगस्त, रात 11:59 बजे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page