G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhDurgखास-खबर

दुर्ग जिले में मनसुख निवास पर श्रद्धा एवं भक्ति के साथ संगीतमय सुंदरकांड पाठ संपन्न

AP न्यूज़ विश्वराज ताम्रकार

दुर्ग। संदीप ताम्रकार द्वारा दुर्ग जिले में मनसुख निवास पर श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ श्री रामचरितमानस सुंदरकांड एवं श्री हनुमान चालीसा पाठ का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भक्ति रस में सराबोर होकर पुण्य लाभ अर्जित किया।
कार्यक्रम में स्वर महावीर संस्था के द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ एवं भजन-कीर्तन की मनमोहक प्रस्तुति दी गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु भगवान श्रीराम एवं बजरंगबली की भक्ति में लीन नजर आए।
आयोजन के समापन पर विधिवत आरती की गई तथा उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गई। आयोजन की सफलता में ताम्रकार परिवार एवं सभी श्रद्धालुओं का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page