G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

20 से 23 जुलाई तक होगी आईटीआई की एनसीवीटी सीबीटी परीक्षा, प्रवेश पत्र जारी

कवर्धा। जिले के शासकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) के एनसीवीटी व्यवसायों की कम्प्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 20 से 23 जुलाई 2026 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन नोडल संस्था शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, कवर्धा में किया जाएगा।

आईटीआई प्रबंधन से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के सभी एनसीवीटी व्यवसायों के प्रशिक्षणार्थी अपने संबंधित संस्थान से हॉल टिकट प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थियों को SIDH पोर्टल के माध्यम से भी प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

संस्था ने सभी परीक्षार्थियों से निर्धारित तिथि और समय के अनुसार परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचने तथा प्रवेश पत्र एवं आवश्यक पहचान पत्र साथ लाने की अपील की है। परीक्षा से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी अपने संबंधित आईटीआई संस्थान से संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page