सांसद संतोष पांडेय ने ग्राम चचेड़ी में सांस्कृतिक भवन निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन


कवर्धा– क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडेय ने कवर्धा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम चचेड़ी में सांसद निधि से स्वीकृत सांस्कृतिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने मां काली मंदिर में पूजा-अर्चना की।
सांसद संतोष पांडेय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम में सांस्कृतिक भवन के निर्माण होने से ग्रामीणों को आवश्यक मूलभूत सुविधा उपलब्ध होगी। यह भवन सभी के लिए उपयोगी होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार लगातार विकास कार्य कर रही है। सभी वर्गों का ध्यान रखते हुए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेश में खुशहाली का वातावरण है। केंद्र सरकार की योजनाएं जैसे कि स्वच्छ भारत अभियान, डिजिटल इंडिया और प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अनेक योजनाएं हमारे गांव में पहुंच रही हैं। केंद्र व राज्य सरकार की पहल से हमारे गांव में सड़कें बन रही हैं, बिजली पहुंच रही है, और पानी की सुविधा हो रही है। हमारे गांव के विकास के लिए हमें मिलकर काम करना होगा। हमें अपने गांव को स्वच्छ और सुंदर बनाना होगा। हमें अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देनी होगी, और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना होगा। इस दौरान भाजपा के मंडल अध्यक्ष खेलेश्वर साहू, जनपद सदस्य नीलांबर चंद्राकर, महामंत्री राजू चंद्रवंशी, कोषाध्यक्ष राजेंद्र चंद्राकर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मोती सिन्हा, सरपंच पल्लवी राघवेंद्र शर्मा, रामावतार तिवारी, मधुबन तिवारी, विजय चंद्राकर, अन्य पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण सहित ग्रामीणजन मौजूद थे।


