G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर

‘मन की बात’ करोड़ों नागरिकों को एक साझा उद्देश्य से जोड़ने का सशक्त माध्यम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी

‘मन की बात’ करोड़ों नागरिकों को एक साझा उद्देश्य से जोड़ने का सशक्त माध्यम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी

रायगढ़ के अधिवक्ताओं के साथ सुना प्रधानमंत्री का संबोधन, जल संरक्षण और जनभागीदारी पर दिया विशेष जोर

रायपुर, 26 जुलाई 2026। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रविवार को रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में रायगढ़ के अधिवक्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें एपिसोड का श्रवण किया।

इस अवसर पर श्री चौधरी ने कहा कि ‘मन की बात’ देशवासियों को प्रेरित करने और समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने का प्रभावी मंच बन गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में जल संरक्षण और जल संवर्धन के लिए किए जा रहे जनसहभागिता आधारित प्रयासों का उल्लेख कर पूरे प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।

उन्होंने कहा कि जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन और सामुदायिक सहभागिता जैसे विषयों पर प्रधानमंत्री का विशेष जोर देश को सतत विकास की दिशा में आगे बढ़ाने का संदेश देता है। उनके अनुसार ‘मन की बात’ आज करोड़ों नागरिकों को एक साझा उद्देश्य से जोड़ने वाला सशक्त माध्यम बन चुका है, जो समाज में सकारात्मक सोच, नवाचार और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत कर रहा है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रायगढ़ के अधिवक्ताओं ने भी प्रधानमंत्री के विचारों को प्रेरणादायी बताते हुए जनहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी और सामाजिक दायित्वों के निर्वहन का संकल्प व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page