G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर

‘मन की बात’ से विकसित भारत का संकल्प हुआ और मजबूत : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

‘मन की बात’ से विकसित भारत का संकल्प हुआ और मजबूत : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

प्रधानमंत्री के प्रेरक संदेशों का किया श्रवण, कारगिल के वीरों को नमन और जनभागीदारी पर दिया जोर

रायपुर, 26 जुलाई 2026। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने रविवार को नवा रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें संस्करण का श्रवण किया। उन्होंने प्रधानमंत्री के राष्ट्र निर्माण, जनभागीदारी, युवा शक्ति और आत्मनिर्भर भारत पर आधारित संदेशों को देश के विकास के लिए प्रेरणादायी और मार्गदर्शक बताया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत कारगिल विजय दिवस पर मातृभूमि की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए की। उन्होंने कहा कि देश उनके अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने युवाओं की ऊर्जा, खिलाड़ियों की उपलब्धियों और नवाचार की बढ़ती संस्कृति का उल्लेख करते हुए विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत स्वदेशी रक्षा तकनीकों की वैश्विक पहचान को भारत की बढ़ती क्षमता और आत्मविश्वास का प्रतीक बताया।

प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में जनभागीदारी से संचालित जल संरक्षण के प्रयासों की विशेष सराहना करते हुए कहा कि समाज की सक्रिय सहभागिता से विकास के नए आयाम स्थापित किए जा सकते हैं और ऐसे प्रयास पूरे देश के लिए प्रेरणा बनते हैं।

कार्यक्रम के बाद मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्रहित, सेवा, कर्तव्य और सकारात्मक परिवर्तन के लिए जन-जन को प्रेरित करने वाला जनआंदोलन बन चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विचार प्रत्येक नागरिक को समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने की प्रेरणा देते हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार भी ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने के लिए महिला सशक्तिकरण, बाल विकास, सुपोषण, शिक्षा और सामाजिक कल्याण से जुड़ी जनभागीदारी आधारित योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कर रही है। प्रधानमंत्री के प्रेरक संदेश राज्य के विकास और जनकल्याण के प्रयासों को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page