पंडरिया कुकदूर:-कौंआनार बदना में 12 दिनों से बिजली बंद विद्युत विभाग ध्यान नहीं दे रहे।

कौंआनार बदना में 12 दिनों से बिजली बंद विद्युत विभाग ध्यान नहीं दे रहे।

पंडरिया कुकदूर:-ग्राम पंचायत बदना के आश्रित गाँव कौआनार में 12 दिनों से बिजली बंद है कौंवानार में स्कूल आंगनबाड़ी केंद्र एवं उपस्वास्थ केंद्र है फिर भी लाईन बंद है उपस्वास्थ्य केंद्र में प्रसव इत्यादि कार्य हेतू आपातकालीन स्थिति आते रहता है गाँव के लोग कुई कुकदुर हेड आफिस में जाकर शिकायत रजिस्टर में हस्ताक्षर भी कर चुके हैं परन्तु इसके बाद भी अधिकारी, लाईनमैन ध्यान नहीं दे रहे हैं ट्रांसफार्मर जल गया है बताया गया था परंतु आज तक विभाग के द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं किया गया है जिससे ग्रामवासी परेशान हैं। ग्रामवासियों ने गुहार लगाया है कि जल्द से जल्द बिजली की परेशानी को दूर किया जाए।



