G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर

राज्यपाल रमेन डेका ने सुदूर वनांचल के स्वामी आत्मानंद स्कूल को दिए 10 कंप्यूटर

रायपुर, 7 जुलाई 2026। रमेन डेका ने शिक्षा में डिजिटल संसाधनों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए अपने स्वेच्छानुदान मद से स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, मांझीगुडा को 10 कंप्यूटर प्रदान किए। इसके लिए राज्यपाल ने पूर्व में स्वीकृति दी थी।

लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल ने विद्यालय को कंप्यूटरों का औपचारिक हस्तांतरण किया। इन कंप्यूटरों के माध्यम से बस्तर के सुदूर वनांचल क्षेत्र के विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा की बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तथा सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उनके ज्ञान और कौशल का विकास होगा।

राज्यपाल ने कहा कि आधुनिक शिक्षा में डिजिटल संसाधनों की महत्वपूर्ण भूमिका है और दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों तक तकनीकी सुविधाएं पहुंचाना समय की आवश्यकता है। इस पहल से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं तकनीक आधारित शिक्षा प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।

इस अवसर पर पुरंदर मिश्रा, राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना, उप सचिव निधि साहू तथा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, मांझीगुडा के प्राचार्य सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page