G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

हाथियों की उपस्थिति को देखते हुए वन विभाग द्वारा ग्रामीणों को किया गया सतर्क, गांवों में कराई गई मुनादी

कवर्धा। सामान्य वनमंडल कवर्धा अंतर्गत वन परिक्षेत्र तरेगांव एवं आसपास के वन क्षेत्रों में जंगली हाथी की उपस्थिति को देखते हुए वन विभाग द्वारा ग्रामीणों को सतर्क एवं जागरूक किया जा रहा है।

दिनांक 22.11.2026 को वन परिक्षेत्र तरेगांव के मुंडादादर सर्किल अंतर्गत ग्राम बाकी में वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा ग्रामीणों को हाथी के विचरण की जानकारी दी गई। इस दौरान ग्रामीणों को हाथी से सुरक्षित दूरी बनाए रखने, सतर्क रहने तथा हाथी दिखाई देने पर उसके नजदीक नहीं जाने की समझाइश दी गई। साथ ही गांव में मुनादी कराकर लोगों को सावधान किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 22.11.2026 को दोपहर में वनमंडल कवर्धा अंतर्गत वन परिक्षेत्र तरेगांव के बोक्करखार सर्किल के ढोलबज्जा बीट क्षेत्र में एक हाथी की उपस्थिति दर्ज की गई थी। इसके पश्चात कवर्धा वन परिक्षेत्र के आमनारा बीट कक्ष क्रमांक 307 में हाथी के पदचिह्न एवं लीद पाए गए हैं। हाथी के विचरण से अब तक 02 फसल क्षति की जानकारी प्राप्त हुई है, जबकि मकान क्षति एवं जनहानि की कोई सूचना नहीं है।

वन विभाग द्वारा आमापानी, माचापानी, ढोलबज्जा, शक्तिपानी, धौराटोला, थूहापानी, चोड़चोड़ा, तेंदूपड़ाव, जमुनपानी, बोलदा, बावापथरा, खरिया, मुड़घुसरी, मांदीभाठा, छीरपानी जलाशय, अगरी, भीरा, खुरमुंदा, भलपहरी एवं महली सहित आसपास के ग्रामों में अलर्ट जारी किया गया है।

वन विभाग द्वारा ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे सतर्क एवं सजग रहें, अनावश्यक रूप से जंगल की ओर न जाएं तथा हाथी की उपस्थिति वाले क्षेत्रों में अकेले आवागमन करने से बचें। हाथी दिखाई देने पर उसके नजदीक जाने, उसे छेड़ने अथवा भगाने का प्रयास न करें तथा तत्काल वन विभाग को सूचना दें।

वन विभाग द्वारा हाथी की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए आवश्यक सतर्कता एवं जागरूकता संबंधी उपाय किए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page