G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKCGखास-खबर

गातापार पीएचसी को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण, जिले में दूसरा स्थान


खैरागढ़-छुईखदान-गंडई। जिले के लिए गर्व की बात है कि विकासखंड छुईखदान अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गातापार को भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) प्रमाण प्रदान किया गया है। यह प्रमाण-पत्र सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को बेहतर और मानकीकृत बनाने के उद्देश्य से दिया जाता है।
राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक एक व्यापक व्यवस्था है, जिसके अंतर्गत अस्पतालों में मरीजों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं, उपचार व्यवस्था, स्वच्छता, प्रबंधन एवं सेवा गुणवत्ता का मूल्यांकन किया जाता है। बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) को यह प्रमाणन प्रदान किया जाता है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गातापार इस उपलब्धि को हासिल करने वाला जिले का दूसरा तथा विकासखंड छुईखदान का पहला स्वास्थ्य केंद्र बन गया है। इससे पूर्व जिले केसीजी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मरकामटोला को यह प्रमाण प्राप्त हुआ था।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का लक्ष्य मार्च 2026 तक देश के 50 प्रतिशत से अधिक सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों को इस प्रमाणन के दायरे में लाना है। इसी कड़ी में गातापार पीएचसी का चयन होना जिले के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।
इस उपलब्धि पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी आशीष शर्मा, खंड चिकित्सा अधिकारी मनीष बघेल सहित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों ने पीएचसी गातापार की टीम को बधाई देते हुए उनके कार्यों की सराहना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page