ChhattisgarhMungeli

धान खरीदी केंद्रों में 55 लाख का फर्जीवाड़ा, तीन केंद्र प्रभारी गिरफ्तार…

धान खरीदी केंद्रों में 55 लाख का फर्जीवाड़ा, तीन केंद्र प्रभारी गिरफ्तार…

AP न्यूज़ मुंगेली प्रतिनिधि :- जिले के तीन अलग– अलग धान खरीदी केंद्र में फर्जीवाड़ा करने वाले तीन धान खरीदी केंद्र प्रभारी को गिरफ्तार किया गया है। तीनों धान खरीदी केंद्र में हुए गबन की जांच करवा कलेक्टर राहुल देव के निर्देश पर तीन अलग-अलग थानों में अपराध दर्ज करवाया गया था। अब एसपी भोजराम पटेल के निर्देश पर तीनों धान खरीदी केंद्र प्रभारियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

राज्य शासन के द्वारा धान खरीदी योजना के तहत प्रतिवर्ष सोसाइटियों के माध्यम से किसानों का धान खरीदी किया जाता है। सरकार की मंशा पर पानी फेरते हुए कुछ कर्मचारियों के द्वारा धान खरीदी केंद्र में अनियमितता बरत घोटाले को अंजाम दिया जाता है। ऐसे तत्वों के खिलाफ मुंगेली प्रशासन और पुलिस ने लगातार कार्यवाही हेतु कमर कस रखी है। हर धान खरीदी केंद्र की जांच और खरीदे गए धान का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश कलेक्टर राहुल देव ने दिए हैं,ताकि अनियमितता और गबन की दिशा में कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित हो सकें। वहीं एसपी भोजराम पटेल के द्वारा अलग– अलग टीमों का गठन कर मार्गदर्शन देते हुए लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी करवाई जा रही हैं। प्रशासन और पुलिस के समन्वय से अब तक कई धान खरीदी केंद्र प्रभारी सलाखों के पीछे भेजे जा चुके हैं। अब पुलिस और प्रशासन ने कार्यवाही करते हुए तीन धान खरीदी केंद्र प्रभारियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

जिन उपार्जन केंद्रों के प्रभारी को जेल भेजा गया है उनमें धान उपार्जन केंद्र क्रमांक 1355 ग्राम सिंघनपुरी के प्रभारी के खिलाफ 2537939 का घोटाला करने के मामले में थाना लालपुर में अपराध दर्ज किया गया है। धान उपार्जन केंद्र क्रमांक 529 ग्राम जुनवानी के प्रभारी के खिलाफ 11 लाख 4 लाख 158 रुपए का फर्जीवाड़ा करने के मामले में थाना पथरिया में अपराध कायम किया गया है। धान उपार्जन केंद्र विचारपुर में 18 लाख 72 हजार 158 रुपए का फर्जीवाड़ा करने के मामले में थाना फास्टरपुर में अपराध दर्ज किया गया है।

प्रकरण जिले के तीन अलग-अलग थानों से संबंधित होने से अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गयी है, जिसमें धान उपार्जन केन्द्र क्रमांक 1355 ग्राम सिंघनपुरी के धान खरीदी केन्द्र प्रभारी होरिलाल जायसवाल निवासी ग्राम खपरी के द्वारा चालू सत्र 2023-2024 में कुल धान की खरीदी 68958.40 हुआ है जिसमें से 59096.51 क्विंटल की परिदान हुआ है तथा शेष 9861.89 क्विंटल होना था जबकि भौतिक सत्यापन करने से 9043.20क्विंटल धान पाया गया है कुल 818.69 क्विंटल धान कीमती 25,37,939 रू0 कम पायी गयी। आरोपी द्वारा जान बुझकर बेईमानी पूर्वक उक्त संपत्ति पर अधिकार रखते हुये कुल 818.69 क्विंटल धान कीमती 25,37,939 रू0 का फर्जीवाड़ा कर गबन करने का प्रयास किया गया है, धान खरीदी में फर्जीवाड़ा कर शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाने वाले होरिलाल जायसवाल के विरूद्ध थाना लालपुर में अपराध क्रमांक 199/2024 धारा 420, 409 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी।

धान उपार्जन केन्द्र क्रमांक 529 पथरिया ग्राम जुनवानी के धान खरीदी केन्द्र प्रभारी भीखम वर्मा निवासी ग्राम जुनवानी के द्वारा चालू सत्र 2023-2024 में कुल धान की खरीदी 69797.60 क्विंटल हुआ है जिसमें से 52331.32 क्विंटल की परिदान हुआ है तथा शेष 17466.28 क्विंटल होना था जबकि भौतिक सत्यापन करने से 17109.30 क्विंटल धान बचा हुआ है शेष 356.18 क्विंटल धान कुल 11,04,158 रू0 कम पायी गयी। आरोपी द्वारा जान बुझकर बेईमानी पूर्वक उक्त संपत्ति पर अधिकार रखते हुये कुल 356.18 क्विंटल धान कीमती 11,04,158 रू0 का फर्जीवाड़ा कर गबन करने का प्रयास किया गया है, धान खरीदी में फर्जीवाड़ा कर शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाने वाले भीखम वर्मा के विरूद्ध थाना पथरिया में अपराध क्रमांक 234/2024 धारा 420, 409 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी।

धान उपार्जन केन्द्र ग्राम विचारपुर (शुक्लाभाठा) के धान खरीदी केन्द्र प्रभारी बेदप्रकाश गबेल के द्वारा चालू सत्र 2023-2024 में आरोपी द्वारा जान बुझकर बेईमानी पूर्वक संपत्ति पर अधिकार रखते हुये कुल 604 क्विंटल मोटा धान कीमती 18,72,400 रू0 का फर्जीवाड़ा कर गबन करने का प्रयास किया गया है, धान खरीदी में फर्जीवाड़ा कर शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाने वाले बेेदप्रकाश गबेल के विरूद्ध थाना पथरिया में अपराध क्रमांक 234/2024 धारा 420, 409 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी।

इस प्रकार मुंगेली पुलिस द्वारा तीन प्रकरणों में कुल 1778.87 क्विंटल कीमती 55,14,497 रू. का फर्जीवाड़ा कर शासन को आर्थिक क्षति व नुकसान पहुंचाने करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page