G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
INDIAUttar Pradeshखास-खबर

ऑपरेशन कवच 3.0 के तहत परिवहन विभाग की कार्रवाई, 7 वाहनों का चालान

बसों में आपातकालीन निकास, अग्निशमन उपकरण और ओवरलोडिंग की हुई जांच

मऊ। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग ने विशेष अभियान ‘ऑपरेशन कवच 3.0’ के तहत 17 अक्टूबर को चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बसों में सुरक्षा मानकों की जांच की गई। नियमों के अनुरूप नहीं पाए जाने पर 7 वाहनों का चालान किया गया।

परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देश पर चलाए जा रहे दो दिवसीय अभियान के तहत बसों में आपातकालीन निकास की उपलब्धता और उसकी कार्यशीलता की जांच की गई। इसके अलावा अग्नि सुरक्षा उपकरणों की स्थिति, चालकों के नशे में होने, बसों में निर्धारित सीमा से अधिक सामान लादने और कैरियर सहित वाहनों की ऊंचाई अनुमन्य मानकों के अनुरूप होने की जांच की गई।

यात्रियों की सुरक्षा पर जोर

जांच के दौरान निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए 7 वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। अभियान का उद्देश्य बसों में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करना है।

इन अधिकारियों ने की जांच

अभियान में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुहेल अहमद, यातायात पुलिस टीआई श्याम शंकर पांडेय, यातायात पुलिसकर्मी सौरभ यादव, उमाकांत मौर्य और सूर्य प्रकाश वर्मा शामिल रहे। वहीं, प्रवर्तन पर्यवेक्षक जनमेजय यादव तथा प्रवर्तन सिपाही दुर्गविजय यादव और अनूप कुमार ने भी चेकिंग कार्रवाई में सहयोग किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page