आरबीसी 6-4 के तहत 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
AP न्यूज़ विश्वराज ताम्रकार जिला प्रतिनिधि KCG
खैरागढ़ : कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल ने राजस्व पुस्तक परिपत्र (आरबीसी) 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से हुई मृत्यु के प्रकरण में मृतक के निकटतम वारिस को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील छुईखदान के ग्राम तुमडादाह निवासी केजिया बाई, पति श्री लालुराम बैगा की मृत्यु उनके ऊपर कच्ची दीवार गिरने से हो गई थी। उक्त प्रकरण में नियमानुसार मृतका के निकटतम वारिस पति लालुराम बैगा के पक्ष में 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदार को निर्देशित किया है कि स्वीकृत सहायता राशि का आहरण कर नियमानुसार शीघ्र भुगतान सुनिश्चित किया जाए, ताकि प्रभावित परिवार को समय पर आर्थिक संबल उपलब्ध हो सके।

