G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

जिला के सी जी पुलिस टीम की त्वरित और प्रभावी कार्यवाही से आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार।

AP न्यूज़ विश्वराज ताम्रकार जिला प्रतिनिधि KCG

खैरागढ़ : दिनांक 27.06.2026 को प्रार्थी कौशल पटेल, निवासी ग्राम खैरबना, थाना छुईखदान, जिला केसीजी ने थाना खैरागढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने साथियों के साथ धरमपुरा स्थित शराब भट्टी के पास गया था। इसी दौरान आरोपी अमन उर्फ फनीस रजक, निवासी बरेठपारा, खैरागढ़ ने शराब पीने के लिए पैसे की मांग की। पैसे देने से मना करने पर आरोपी ने अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी तथा अपने पास रखे डंडे से प्रार्थी एवं उसके साथी के साथ मारपीट कर उन्हें चोट पहुंचाई।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना खैरागढ़ में अपराध क्रमांक 254/2026 अंतर्गत धारा 119(1), 296, 115(2) एवं 351(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया, प्रार्थी एवं गवाहों के कथन दर्ज किए गए तथा आरोपी की पतासाजी कर उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा घटना करना स्वीकार करने पर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडा जप्त किया गया।पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी अमन उर्फ फनीस रजक (उम्र 19 वर्ष) को दिनांक 28.06.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

खैरागढ़ पुलिस द्वारा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page