G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

जिला केसीजी पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही जारी

AP न्यूज़ विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो KCG

खैरागढ़ / गातापार : जिला के.सी.जी. पुलिस टीम के द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 20.06.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मुढीपार निवासी करण सिन्हा अपने चखना दुकान के सामने अवैध देशी शराब बिक्री हेतु रखा हुआ है

सूचना पर थाना गातापार पुलिस द्वारा स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड की गई। मौके पर एक व्य क्ति मिला, जिसने अपना नाम करण सिन्हाक पिता नान्हूद सिन्हा उम्र 20 साल निवासी मुढीपार थाना गातापार जिला केसीजी (छ.ग.) बताया।

तलाशी के दौरान आरोपी करण सिन्हा के कब्जे से एक प्लाास्टिक पानी के बोरी में 35 नग पौवा सुपर 36 प्लेन देशी मदिरा एवं 10 नग पौवा गोवा स्पेीशल शराब प्रत्येयक में 180 – 180 एमएल शराब भरा हुआ सीलबंद कुल 45 नग पौवा 08.100 बल्क लीटर कीमती 4000 रू एवं एक नग रियलमी कपंनी मोबाईल कीमती 4000 रू, बिक्री रकम 1680 रू बरामद की गई। बरामद शराब एवं नगदी, की अनुमानित कीमत 9680 रुपये आंकी गई। आरोपी से शराब रखने एवं बिक्री संबंधी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, किन्तु वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सकी।

पुलिस द्वारा बरामद शराब को विधिवत जप्त कर सीलबंद किया गया तथा आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 38/2026, धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया।

आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।

थाना गातापार पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page