G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAखास-खबर

जिला महासचिव युवा कांग्रेस केसीजी विश्वराज ताम्रकार ने नगर पंचायत गंडई वार्ड क्रमांक 05 से पार्षद पद हेतु कांग्रेस से पर्यवेक्षक अय्यूब खान को सौंपा अपनी दावेदारी ।

AP न्यूज आपकी आवाज

जिला महासचिव युवा कांग्रेस केसीजी विश्वराज ताम्रकार ने नगर पंचायत गंडई वार्ड क्रमांक 05 से पार्षद पद हेतु कांग्रेस से पर्यवेक्षक अय्यूब खान को सौंपा अपनी दावेदारी ।

चुनावी बैठक में विधायक प्रतिनिधि नीलांबर वर्मा, पूर्व विधायक गिरवर जंघेल एवं पर्यवेक्षक अय्यूब खान के नेतृत्व में कांग्रेस के जिला महासचिव युवा कांग्रेस केसीजी विश्वराज ताम्रकार ने अपने स्थानीय वार्ड, वार्ड क्रमांक 05 से कांग्रेस से पार्षद पद हेतु दावेदारी की। सदैव कांग्रेस पार्टी के लिए समर्पित विश्वराज ताम्रकार चाहे वह विधानसभा हो या लोकसभा या नगरी निकाय चुनाव हर समय वह निस्वार्थ कांग्रेस पार्टी के लिए समर्पित रहते हैं।

कांग्रेस सेवादल गंडई एवं छुईखदान ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर रहते हुए छुईखदान गंडई साल्हेवारा तहसील में कोरोना काल के दौरान गंडई छुईखदान साल्हेवारा के अस्पतालों तथा पुलिस थानों एवं सार्वजनिक स्थानों पर मास्क वितरण, सेनेटाइजर एवं अस्पतालों में वेपोराइजर मशीनों का वितरण स्वयं के व्यय से किया गया। गंडई सहित तीनों तहसीलों में आम लोगों का समस्याओं के निदान हेतु तत्पर रहे। व जिला कांग्रेस सेवादल में वनांचल क्षेत्र में, गंडई के ग्रामीण क्षेत्र में भारी संख्या में कांग्रेस प्रवेश श्री ताम्रकार जी के द्वारा कराया गया।

निम्नांकित सामाजिक एवं राजनैतिक पदों पर सफलता पूर्वक निर्वाहन किया गया ।

@ पूर्व ब्लाक अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल छुईखदान- गंडई।
@ पूर्व कार्यकारिणी जिला अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल केसीसी ।
@ पूर्व अतिरिक्त जिला अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल केसीजी।
@ जिला महासचिव निर्वाचित युवा कांग्रेस केसीजी ।
@ प्रदेश उपाध्यक्ष उपभोक्ता सुरक्षा एवं शिक्षा फाऊंडेशन ।
@ जिला अध्यक्ष सक्रिय पत्रकार संघ केसीजी।
@ संगठन सचिव निर्वाचित जिला प्रेस क्लब केसीजी।
@ स्टेट रिपोर्टर छत्तीसगढ़ एवं जिला ब्यूरो चीफ केसीजी, AP न्यूज।

नगर पंचायत गंडई वार्ड 5 से कांग्रेस से पार्षद प्रत्याशी हेतु वार्ड 05 के प्रतिष्ठित नागरिकों एवं मतदाताओं के समर्थन से सशक्त दावेदारी किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page