G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

जिला पंचायत मैकाल सदन में उत्साहपूर्वक मनाया गया जिला संयोजक का जन्मदिवस

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी


खैरागढ़।
जिला पंचायत खैरागढ़–छुईखदान–गण्डई के सभा कक्ष मैकाल सदन में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के जिला संयोजक सलीम खान शेख का जन्मदिवस जिला पंचायत स्टाफ के द्वारा उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर केक काटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएँ एवं बधाइयाँ दी गईं।
कार्यक्रम में उपसंचालक पंचायत  गीत कुमार सिन्हा, परियोजना अधिकारी  प्रकाशचंद्र तारम, सहायक परियोजना अधिकारी मनरेगा  प्रेमचंद देवांगन सहित जिला पंचायत के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सभी ने  सलीम खान शेख के उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर सफल कार्यकाल की कामना की।
कार्यक्रम का वातावरण सौहार्दपूर्ण एवं उल्लासपूर्ण रहा, जहाँ उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आपसी आत्मीयता के साथ जन्मदिवस समारोह में सहभागिता निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page