G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
Uncategorized

हैवानियत की शिकार मासूम को देखने पहुँचे धरसींवा विधायक मासूम की इलाज की खर्च उठायेगी प्रशासन विधायक ने परिजनों को दिया आर्थिक सहयोग

हैवानियत की शिकार मासूम को देखने पहुँचे धरसींवा विधायक मासूम की इलाज की खर्च उठायेगी प्रशासन विधायक ने परिजनों को दिया आर्थिक सहयोग

धरसींवा। होली के दिन मासूम बच्ची के साथ हुई हैवानियत की अब प्रदेश भर में निंदा हो रही है।वही घायल मासूम की इलाज रायपुर के डीके अस्पताल में चल रहा है जो बीती रात बच्ची की सर्जरी के बाद अब हालत में सुधार आ रही है वही गुरुवार को घायल बच्ची को देखने धरसींवा विधायक श्रीमती अनिता शर्मा अस्पताल पहुँचि और परिजनों को आर्थिक मदद कर अस्पताल अधीक्षक को कहा कि घायल मासूम का इलाज का खर्चा प्रशासन उठायेगी।
ज्ञात हो कि होली के दिन शाम पांच बजे साकरा स्थित घण्टी फैक्ट्री के पास खण्डहर में तीन वर्ष की मासूम के साथ एक हैवान युवक ने दुष्कर्म कर फरार हो गया था।वही घायल मासूम को रायपुर के डीके अस्पताल में भर्ती कराया गया है जंहा उसकी इलाज जारी है।जिसे धरसींवा विधायक श्रीमती अनिता शर्मा ने गुरूवार को अस्पताल पहुच कर बच्ची की हालत और इलाज पर ध्यान देते हुए अस्पताल अधीक्षक को कहा कि इस मासूम की इलाज की पूरी खर्चा प्रशासन उठाएगी।वही विधायक श्रीमती शर्मा ने परिजनों को आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page