छत्तीसगढ़ प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर, खूबसूरत झरने का लें मजा

छत्तीसगढ़ प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर, खूबसूरत झरने का लें मजा
AP न्यूज़ : बारिश को मौसम शुरू हो गया है और अगर आप इस मौसम में ऐसी जगह जाना चाहते हो जहां पानी की भरमार हो और सुहावना मौसम तो छत्तीसगढ़ को ये जलप्रपात आपके लिए सबसे सही और मजेदार रहेगा।
बारिश को मौसम शुरू हो गया है और अगर आप इस मौसम में ऐसी जगह जाना चाहते हो जहां पानी की भरमार हो और सुहावना मौसम तो छत्तीसगढ़ को ये जलप्रपात आपके लिए सबसे सही और मजेदार रहेगा।
छत्तीसगढ़ प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है। यहां अनेकों खूबसूरत झरने हैं। उन्हीं में से एक झरना है तीरथगढ़ जलप्रपात। आसपास हरे भरे वनस्पति इस झरने की सुंदरता में चार चांद लगाते हैं। अगर आपको प्रकृति से लगाव है तो आपको तीरथगढ़ वॉटरफॉल अवश्य जाना चाहिए। बारिश के मौसम में यह जगह और दर्शनीय हो जाती है। इस मौसम में यहां पर्यटकों की संख्या भी बढ़ जाती है।
तीरथगढ़ वॉटरफॉल छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में जगदलपुर शहर से लगभग 38 किलोमीटर दूर कांगेर नेशनल पार्क के पास है। कांगेर नदी की सहायक नदी मुनगा और बहार नदी इस खूबसूरत झरने का निर्माण करती है। इसकी ऊंचाई लगभग 300 फीट है और यह छत्तीसगढ़ का सबसे ऊंचा जलप्रपात है।
दुधिया दिखाई देता है पानी
यह जलप्रपात पहाड़ी के सीढ़ीनुमा प्राकृतिक संरचनाओं पर गिरता है। इस कारण पानी दुधिया दिखाई देता है जो देखने में बहुत ही मनमोहक होता है। इस खूबसूरत झरने के अलावा यहां धार्मिक स्थल भी हैं जो भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित हैं।
फोटोग्राफी के लिए शानदार जगह
अगर आप फोटोग्राफी के शौकीन है तो यह जलप्रपात आपके लिए सबसे अच्छा साबित हो सकता है। आसपास के खूबसूरत दृश्य मन को मोह लेते हैं साथ ही अच्छे फोटो भी आते हैं। अगर आप फोटोग्राफर है तब भी आपको अवश्य जाना चाहिए।
कैसे पहुंच सकते हैं तीरथगढ़
तीरथगढ़ जलप्रपात छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगभग 336 किलोमीटर की दूरी पर है। यहां आप कांकेर, कोंडागांव, जगदलपुर होते हुए पहुंच सकते हैं। जगदलपुर से इसकी दूरी लगभग 38 किमी है। रायपुर से जगदलपुर आप बस और हवाई जहाज से जा सकते है।
तापमान: तीरथगढ़ में का अधिकतम तापमान 36° सेल्सियस और न्यूनतम 25° सेल्सियस रहता है।