G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAखास-खबर

थाना गंडई क्षेत्र के ग्राम चकनार में रोड किनारे अज्ञात पुरूष उम्र करीबन 40 से 45 साल का मिला शव

दिनांक 05.08202 थाना- गण्डई जिला – के0सी0जी0


आसपास के ग्रामीणों से पता चला है मृतक अज्ञात व्यक्ति दिमागी रूप से था विक्षिप्त

आज दिनांक 05.08.2024 को ग्राम चकनार के कोटवारग्राम वासियों द्वारा थाना हाजिर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि एक अज्ञात व्यक्ति जो दिमागी रूप से विक्षिप्त था एवं कुछ बोल नही पाता था विगत एक सप्ताह से गांव में घुम रहा था जिसका अज्ञात कारणों से राजनांदगांव गंडई मुख्य मार्ग के किनारे पुल के पास मृत हालत में पडा हुआ है कि सूचना पर घटना स्थल ग्राम चकनार जाकर देखा तो अज्ञात पुरूष का शव लकडी पर टिका हुआ था जिसका हुलिया पतला दुबला बाल काला हल्का दाढ़ी है उम्र करीबन 40-45 साल रंग गेहुआ, उचाई करीबन 05 फीट बाये हाथ में तांबा का चुडा पहना हुआ है, सफुेद लाइनिग वाला फुल बांह का शर्ट व हल्का गुलाबी रंग का लेस वाला चड्डी पहना हुआ है,

अज्ञात पुरूष मृतक के शव को थाना स्टाफ एवं डायल 112 के कर्मचारी द्वारा सीएचसी गंडई के मरचुरी में रखा गया एवं गंडई, पंडरिया एवं आसपास के ग्रामों में अज्ञात मृतक के शव के फोटो को देखा कर पता तलास किया गया अज्ञात पुरूष के संबंध में कोई पता नही चला मामले में थाना गण्डई में मर्ग क्र. 19/24 धारा 174 जा0फौ0 कायम कर मर्ग पंचनामा कार्यवाही किया गया व शव का पीएम सीएचसी गंडई से कराकर अज्ञात मृतक के शव को पहचान कार्यवाही हेतु सीसचसी गंडई के मरचुरी में रखा गया है। मृतक के हुलिया के आधार पर किसी व्यक्ति के परिजन जो काफी दिनों से घर पर नही है उसका हुलिया मिलता है तो थाना गंडई में सम्पर्क करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page