सड़क पर लड़ रहे सांडों की चपेट में आई स्कूटी सवार महिला, बाल-बाल बची

https://youtube.com/shorts/_WVky2FN_SI?si=qTp67L_wkunMIO4I
कवर्धा। शहर के जय स्तंभ चौक के पास गुरुवार को सड़क पर लड़ रहे तीन सांडों की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला सड़क पर गिर गई। गनीमत रही कि महिला को गंभीर चोट नहीं आई। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
जानकारी के अनुसार महिला स्कूटी से जय स्तंभ चौक के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान सड़क पर तीन सांड आपस में लड़ने लगे। अचानक सांड महिला की स्कूटी से टकरा गए, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ी। घटना के बाद मौके पर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल महिला की मदद की।
सीसीटीवी फुटेज में सांडों के बीच सड़क पर हो रही लड़ाई और इसी दौरान स्कूटी सवार महिला के उनकी चपेट में आने की घटना साफ दिखाई दे रही है।
आवारा मवेशियों पर कार्रवाई की मांग
घटना के बाद शहर में सड़क और प्रमुख चौक-चौराहों पर घूम रहे आवारा मवेशियों को लेकर फिर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि व्यस्त सड़कों पर आवारा मवेशियों के कारण आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है। समय रहते इन पर नियंत्रण नहीं किया गया तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।



