बिलासपुर/सर्व हिंदू समाज बिलासपुर व्दारा हिंदू नव वर्ष के अवसर पर नगर मे भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। इस शोभायात्रा में आर्यावर्त ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने भी बढ़ चढ़कर अपनी भागीदारी निभाई । शोभायात्रा में शामिल होने वाले प्रमुख पदाधिकारियों महासभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रेखेंन्द्र तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार द्विवेदी, प्रदेश सचिव सूर्यकांत पांडे, जिला अध्यक्ष श्याम सुंदर तिवारी, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष श्रीमती दिव्या चतुर्वेदी, ईश्वर तिवारी, मनोज शुक्ला श्रयंक दुबे अक्षत तिवारी मयंक तिवारी संदीप तिवारी श्रीमती प्रभा तिवारी श्रीमती विमलेश तिवारी पुष्पा शुक्ला अर्चना शुक्ला दीपा पांडे सीमा दुबे देवयानी तिवारी इत्यादि शामिल थे। आर्यावर्त ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रेखेंन्द्र तिवारी ने आयोजन समिति के समस्त सदस्यों को भव्य एवं सफल आयोजन हेतु बधाई एवं शुभकामनाएं दी।