G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
Chhattisgarh

राज्य सूचना आयोग के सुझाव पर 6 विभागों ने वेबसाइट में विभागीय जानकारी अपलोड की

रायपुर 29/10/2020। छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के मुख्य सूचना आयुक्त ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 की धारा 4 (1) (ख) में निहित प्रावधानों के अनुसार विभागीय जानकारी अपने विभाग के वेबसाइट पर अपलोड कराने के सुझाव दिए थे। आयोग के सुझाव पर 6 विभागों ने अपने विभागीय जानकारी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। विभागीय जानकारी वेबसाइट पर अपलोड होने से आम जनता को विभाग की जानकारी आसानी से मिल सकेगी।

सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव से प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी विभाग के मुख्य सचिवों को पत्र जारी कर सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 की धारा 4 (1) (ख) में निहित प्रावधानों के अनुसार विभागीय जानकारी अपने विभाग के वेबसाइट पर अपलोड करने कहा गया था। आदेश के परिपालन में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, खनिज संसाधन विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग, स्थानीय निधि संपरीक्षा, उच्चशिक्षा विभाग और श्रम विभाग के द्वारा सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 की धारा 4 (1) (ख) में निहित प्रावधानों के अनुसार विभागीय जानकारी अपने विभाग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page