G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर

सुप्रीम कोर्ट में रिसर्च एसोसिएट बनीं सौम्या राठौर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जनसंपर्क संचालनालय रायपुर में संयुक्त संचालक धनंजय राठौर और आकाशवाणी रायपुर की कम्पीयर रोशनी राठौर की बेटी सौम्या राठौर का चयन नई दिल्ली स्थित भारत के सर्वोच्च न्यायालय में लीगल असिस्टेंट कम रिसर्च एसोसिएट के पद पर हुआ है। सौम्या राठौर सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस चन्द्रशेखर की कोर्ट में अपनी सेवाएं देंगी।

सौम्या ने एमएचसीईटी (MHCET) परीक्षा में ऑल इंडिया 23वीं रैंक हासिल की थी। इसके बाद उन्होंने एशिया के सबसे पुराने लॉ कॉलेजों में शामिल गवर्नमेंट लॉ कॉलेज, मुंबई से लीगल साइंस एवं एलएलबी की पढ़ाई पूरी की।

एलएलबी के बाद सौम्या ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में लीगल असिस्टेंट की परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल किया। मार्च 2026 में उनका चयन छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के न्यायाधीश एन.के. चंद्रवंशी की कोर्ट में लीगल असिस्टेंट के पद पर हुआ, जहां वे वर्तमान में कार्यरत थीं। अब सुप्रीम कोर्ट में चयन के बाद उन्होंने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

बहन भी कर रही एमबीबीएस: सौम्या की बहन शौर्या राठौर जगदलपुर स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही हैं। दोनों बहनें शुरू से ही मेधावी छात्राएं रही हैं। सौम्या की इस उपलब्धि से परिवार और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।

धनंजय राठौर मूलतः जांजगीर के निवासी हैं और वर्तमान में रायपुर में निवासरत हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page