ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने ‘सहयोग केंद्र’ में सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश


रायपुर। प्रदेश के उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय (कुशाभाऊ ठाकरे परिसर) में ‘सहयोग केंद्र’ पहुँचकर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनकी विभिन्न समस्याओं व शिकायतों को गंभीरता से सुना। श्री देवांगन ने कार्यकर्ताओं की मांगों और जनसमस्याओं के आवेदन स्वीकार करते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित व समयबद्ध निराकरण के सख्त निर्देश दिए।



