G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

थाना गंडई – बिरनपुरखुर्द में बरगद पेड़ के नीचे 52 पत्ती ताश पर रुपए-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेलते तीन आरोपी गिरफ्तार।

AP न्यूज़ विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ KCG

खैरागढ़ / गंडई : जिला के.सी.जी. पुलिस टीम के द्वारा क्षेत्र में जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 20.06.2026 को गंडई पुलिस थाने को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बिरनपुरखुर्द में गौठान के पास बरगद के पेड़ के नीचे कुछ व्यक्ति 52 पत्ती ताश पर रुपए-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की तस्दीक कर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई।कार्यवाही के दौरान जुआ खेलते हुए निम्न आरोपियों को पकड़ा गया—:

(1)देवेन्द्र गंधर्व, पिता नाथूराम गंधर्व, उम्र 30 वर्ष, निवासी बिरनपुरखुर्द, जिसके पास से 150 रुपये एवं फड़ से 120 रुपये, कुल 270 रुपये बरामद हुए।

(2)भागवत निषाद, पिता कुंभलाल निषाद, उम्र 22 वर्ष, निवासी बिरनपुरखुर्द, जिसके पास से 110 रुपये एवं फड़ से 90 रुपये, कुल 200 रुपये बरामद हुए।

(3)अनिल निषाद, पिता सोनसाय निषाद, उम्र 24 वर्ष, निवासी बिरनपुरखुर्द, जिसके पास से 100 रुपये एवं फड़ से 70 रुपये, कुल 170 रुपये बरामद हुए।

पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से कुल 640 रुपये नगद तथा 52 पत्ती ताश जब्त किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 3(2) जुआ एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।जिला के.सी.जी. पुलिस टीम के द्वारा क्षेत्र में जुआ, सट्टा, अवैध शराब एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page