G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर

भाजपा राज में रेत माफिया बेलगाम हो गया है – कांग्रेस

मंत्री, विधायक रेत के कारोबार में सीधे शामिल

रायपुर/18 जून 2026। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा के लोग रेत के लिये खूनी खेल, खेल रहे हे। कोरिया में एक भाजपा नेता के द्वारा दूसरे भाजपा नेता को उसके भाई के साथ जिंदा जला देना बताता है कि भाजपाई पैसे के लिये कुछ भी कर सकते है। उनमें कानून का बिल्कुल भी खौफ नहीं है। यह घटना राज्य की बिगड़ चुकी कानून व्यवस्था का भी उदाहरण है। हत्या करने वाला भाजपा नेता को स्थानीय विधायक का भी खुला संरक्षण हासिल है, ऐसा बताया जा रहा है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि रेत का यह खूनी खेल बताता है कि प्रदेश में कानून का राज समाप्त हो गया है। अराजक तत्व और अपराधियों को सत्ताधीशों का संरक्षण है तथा पुलिस अपराधियों के सामने बौनी बनी हुई है। अपराधी गोली, चला रहे, जिंदा जला रहें, चाकू मार रहे है। भाजपा सरकार की पुलिस बेचारी बनी हुई है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि बमुश्किल एक महीने पहले जांजगीर-चांपा के जैजेपुर में घर में घुसकर के दो भाईयों को गोली मार दी जाती है। कुछ दिनों पहले बलरामपुर में रेत माफिया ने पुलिस कांस्टेबल पर ट्रैक्टर चढ़ा कर हत्या कर दिया। राजनांदगांव में रेत माफिया ने गोली बारी किया। गरियाबंद में रेत माफिया ने खनिज इंस्पेक्टर और माइनिंग अधिकारियों को दौड़ा-दौड़ा कर मारा। बस्तर में अवैध रेत के खिलाफ खबर चलाने के कारण बस्तर में पत्रकार बप्पी राय सहित चार पत्रकारों को गांजा तस्करी के झूठे मुकदमे में फंसा दिया गया। बिलासपुर के मस्तूरी में गोलियां चलाई गयी। रायगढ़ में कोयले के लिए घंटों उड़िसा बार्डर पर गोलियां चलाई गयी। धमतरी में जनप्रतिनिधियों को रेत माफिया ने मारने का प्रयास किया।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रदेश में खुलेआम माफिया राज चल रहा है। पूरे प्रदेश के रेत घाटो में और सरकार सोई हुई है। सरकार में बैठे लोग पैसा कमाने के लिए पूरे प्रदेश में रेत के धंधे में खूनी खेल रहे, भय फैलाये जा रहे है, भयावह स्थिति बनी हुई है। पूरे प्रदेश में रेत के कारण गोलियां चल रही, हत्या हो रही, चाकू मारा जा रहा, सत्तारूढ़ दल के लोग इसमें शामिल है, सरकार में बैठे लोग उनको प्रश्रय दे रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page