G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर

संगठन सृजन से बनाये गये कांग्रेस के जिला अध्यक्षों का प्रशिक्षण शिविर 20 जून से 29 जून तक

अभनपुर में होगा कांग्रेस का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

रायपुर/18 जून 2026। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि यह शिविर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर अभनपुर स्थित अग्रवाल रिसोर्ट में आयोजित है। यह शिविर 20 से 29 जून के मध्य पूरी तरह ये आवासीय शिविर होगा। इस शिविर में एआईसीसी का प्रशिक्षण विभाग प्रशिक्षण देगा। जिला अध्यक्षों को फील्ड विजिट एवं अन्य सकारात्मक सामाजिक, राजनैतिक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जायेगा। शिविर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष माननीय श्री राहुल गांधी भी 21 जून को एक दिन के लिए शामिल होंगे। शिविर एआईसीसी के सभी राष्ट्रीय महासचिव भी शामिल होंगे। कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट एवं प्रभारी सचिव भी शिविर में शामिल होंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 21 जून को दोपहर 2 बजे रायपुर पहुंचेंगे तथा 2.45 बजे प्रशिक्षण स्थल आयेंगे तथा 5.30 बजे तक प्रशिक्षण स्थल में रहेंगे तथा शाम को 6.45 बजे नियमित विमान से दिल्ली रवाना होंगे।

राहुल गांधी के संदर्भ में केदार कश्यप का बयान अभद्रता

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि राहुल गांधी के संदर्भ में केदार कश्यप का बयान बेहद ही आपत्ति जनक और निंदनीय है। यह बयान भाजपा के वास्तविक चरित्र को दिखाता है। देश के नेता प्रतिपक्ष के बारे में इस प्रकार की टिप्पणी कोई मंत्री अफीम के नशे में ही कर सकता है। भाजपा अपने मंत्री के इस अभद्र बयान के लिये माफी मांगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ धान का कटोरा है। ढाई सालो में भाजपा ने इसे नशे और शराब का गढ़ बना दिया। अफीम की, गांजे की खेती हो रही, अवैध शराब बिक रही, पहले हम अपने मेहमानों को धान से तौलकर स्वागत करते थे, अब भाजपाई शराब से स्वागत की बात कर रहे। क्योंकि ढाई साल में इन्होंने छत्तीसगढ़ की पहचान शराबी राज्य में बना दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page