केसीजी पुलिस की आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी
खैरागढ़ : जिला केसीजी पुलिस द्वारा अवैध शराब जैसे सामाजिक अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 21/04/2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा नया तरिया के पास, बाजार अतरिया में रेड कार्यवाही की गई। रेड के दौरान आरोपी सिमोन यादव पिता यशवंत यादव, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम बाजार अतरिया, थाना खैरागढ़, जिला केसीजी (छ.ग.) को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से दो सफेद-पीले रंग के विमल पान मसाला के थैलों में रखी
11 पौवा गोवा अंग्रेजी शराब
24 पौवा शोले देशी प्लेन मदिरा कुल 6.300 बल्क लीटर शराब (कीमत ₹3240/-) एवं ₹300/- नगद बिक्री रकम, कुल जुमला ₹3540/- जप्त किया गया।
आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 166/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। आरोपी को दिनांक 21/04/2026 को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
इस कार्यवाही में थाना खैरागढ़ पुलिस स्टाफ एवं साइबर टीम का सराहनीय योगदान रहा।
जिला केसीजी पुलिस द्वारा शराब, जुआ एवं सट्टा जैसे सामाजिक अपराधों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

