जिला केसीजी पुलिस टीम द्वारा पशु तस्करो के विरुद्ध की गई कार्यवाही

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी
खैरागढ़/छुईखदान :
जिला केसीजी पुलिस टीम थाना छुईखदान क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 21/04/2026 को पशु तस्करी करते हुए आरोपी 01- ,रवि यदु पिता खेलन यदु उम्र 32 साल साकिन हाथीडोब थाना परपोड़ी जिला बेमेतरा 02- विधि से संघर्षरत बालक को 04 नग मवेशी को क्रुरता पूर्वक पैर एवं गला में रस्सी बांध कर बिना चारा पानी के पिकप वहान मे भरकर कर कत्लखाना नागपुर महाराष्ट्र ले जाते पाए जाने पर आरोपियों के कब्जे से 04 नग मवेशियों व पिकअप वाहन जुमला कीमती 520000 रू को गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 150/2026 धारा 4, 6, 10 छ.ग.कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 एवं पशुओं के प्रति क्रुरता का निवारण अधिनियम 1960 का धारा -11 का पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया है। विवेचना कार्यवाही उपरांत गिरफ्तार आरोपी व विधि से संघर्षरत बालक को माननीय न्यायालय में उचित आदेशार्थ पेश किया जाएगा ।



