G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

विश्व सिकल सेल दिवस पर 20 हजार जेनेटिक पीवीसी कार्ड वितरण के लिए रवाना

AP news vishwaraj tamrkar district buro chief KCG

खैरागढ़ :  विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को प्राप्त 20 हजार सिकल सेल जेनेटिक पीवीसी कार्डों को क्षेत्र में वितरण के लिए रवाना किया गया। साथ ही सिकल सेल रोग के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रचार-प्रसार सामग्री (पैम्फलेट) का विमोचन भी किया गया।

यह कार्यक्रम जिला पंचायत खैरागढ़-छुईखदान-गंडई की स्वास्थ्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जल संसाधन एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) स्थायी समिति की बैठक के दौरान आयोजित किया गया। बैठक में समिति की सभापति अरुणा राजू सिंह तथा जिला पंचायत सदस्य भुनेश्वरी जीवन देवांगन एवं दिनेश वर्मा उपस्थित रहे।

बैठक में जानकारी दी गई कि कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रेम कुमार पटेल के मार्गदर्शन में जिले में राष्ट्रीय सिकल सेल उन्मूलन मिशन के तहत विभिन्न गतिविधियों का प्रभावी संचालन किया जा रहा है।

आगामी वर्षाकाल को ध्यान में रखते हुए समिति ने स्वच्छ पेयजल उपलब्धता, डायरिया एवं सर्पदंश से बचाव संबंधी जनजागरूकता, प्रचार-प्रसार तथा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) को समन्वित रूप से कार्य करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में पेयजल स्रोतों के संधारण, जल गुणवत्ता परीक्षण एवं जल शुद्धीकरण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। साथ ही पूर्व वर्षों में डायरिया प्रभावित ग्रामों में विशेष निगरानी रखने तथा आवश्यक औषधियों एवं जीवनरक्षक दवाओं का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

सर्पदंश की घटनाओं की रोकथाम एवं समय पर उपचार के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान संचालित करने तथा एंटी-स्नेक वेनम सहित आवश्यक जीवनरक्षक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी बल दिया गया। आयुष विभाग को समुदाय स्तर पर स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियों को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी आशीष शर्मा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता प्रदीप खलखो, जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता बीरेंद्र कुमार मरकाम, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सोनल ध्रुव, जिला कार्यक्रम प्रबंधक स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) सलीम, डॉ. श्रुति जैन, खिलेश साहू, सतीश यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page